दानापुर में बड़ी देवी के दर्शन करने पहुंचे अनंत सिंह, किया सम्मानित
पटना. नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार दानापुर के गोला पर स्थित बड़ी देवी मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान पुजारी ने उन्हें माता की चुनरी भेंट की और तिलक लगाया. पूजा समिति की ओर से विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
विधायक के पहुंचते ही जुटी लोगों की भीड़
विधायक अनंत सिंह के पहुंचते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पूजा समिति की सदस्य रिंकी वालिया ने बताया कि विधायक ने बड़ी देवी जी की पूजा-अर्चना की. वहां से जाते समय उन्होंने गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.
मुख्य मार्ग पर लगा वाहनों का जाम
विधायक के पहुंचने के बाद गांधी मैदान मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गयी. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा.
पटना स्नातक चुनाव पर सवाल से बचते दिखे अनंत सिंह
पत्रकारों ने जब विधायक अनंत सिंह से पटना स्नातक चुनाव को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने मीडिया के सामने बोलने से परहेज किया. वह गाड़ी में बैठकर वहां से चले गये.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
