Samastipur

डबल बुलेट डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप-सी में पटना का दबदबा,सेमीफाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर।शाहपुर पटोरी.स्थानीय जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-सी के मुकाबलों में शुक्रवार को रोमांच अपने चरम पर रहा। दिनभर खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देर रात तक चले मैचों के दौरान स्टेडियम में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिसने हर चौके, छक्के और विकेट पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रुप-सी के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की अतुल-11 ने समस्तीपुर की बोगी-11 को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दूसरे मुकाबले में सुमित-11 पटना ने छोटू मुखिया-11 नालंदा को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद दिन का सबसे अहम और निर्णायक क्वार्टर फाइनल मुकाबला अतुल-11 गाजीपुर और सुमित-11 पटना के बीच खेला गया, जिसमें पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। निर्णायक मुकाबले में गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि पटना के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने गाजीपुर के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी। 63 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुमित-11 पटना की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी।

 

 

पटना ने चार विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। मुकाबलों के दौरान प्रियांशु श्रीवास्तव, अमित चौबे, मुन्ना मुख्तार, कामरान हबीब एवं मनीष सिंह ने आंखों देखा हाल सुनाकर दर्शकों को पूरे समय रोमांचित रखा।टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका राहुल भानु (बिहार), मोहम्मद अरशद अली, मोहम्मद नज़रुल इस्लाम (पश्चिम बंगाल) तथा विजय कुशवाहा (समस्तीपुर) निभा रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। देर रात तक चले मुकाबलों ने स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल बनाए रखा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!