Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल

समस्तीपुर | समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से विदेशी शराब बरामद की गई है।रेल थाना से मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई को समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-4 पर बरौनी छोर स्थित फुटओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी शराब की कुल चार बोतलें बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रवीण कुमार , पिता अमरकांत चौधरी, निवासी कोलहंटा पटोरी वार्ड-9, थाना बसुआरा, जिला दरभंगा तथा फुलटुन कुमार , पिता रामयश ठाकुर, निवासी कोलहंटा पटोरी वार्ड-4, थाना बसुआरा, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने इसकी पुष्टि की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!