Muzaffarpur

मनियारी नदी का पुल हुआ खतरनाक,रेलिंग टूटी,स्पैन में दरार;वाहनों की आवाजाही पर रोक

मुजफ्फरपुर।नरकटियागंज: मैनाटाड़ बॉर्डर से रामनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर मनियारी नदी का पुराना पुल अब खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुल की रेलिंग टूट गई है, स्पैन में दरारें पड़ गई हैं और कई स्थानों पर गैप बनने के कारण इसके कभी भी क्षतिग्रस्त होकर गिरने की आशंका जताई जा रही है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर “पुल क्षतिग्रस्त है” का बोर्ड लगा दिया है तथा भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

विभाग ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के रूप में पिपरा होकर आने-जाने की अपील की है.पुल की जर्जर स्थिति को लेकर पथ निर्माण विभाग के साथ-साथ अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन भी लगातार संपर्क में है और सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

 

*ग्रामीणों ने पहले ही जताई थी आशंका*

ग्रामीणों ने बताया कि पुल की स्थिति लंबे समय से खराब थी. कुकुरा और केसरिया में आयोजित प्रशासनिक शिविरों में भी इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी.ग्रामीण विनय पांडेय, संजय कुमार, संजय साह और सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से अब बरसात के मौसम में बड़ा खतरा पैदा हो गया है.

यदि पुल बंद होता है या ध्वस्त हो जाता है तो मैनाटाड़, सिकटा, रामनगर, रक्सौल और सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी. पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की शिकायत के बाद अनुमंडल एवं प्रखंड प्रशासन ने नए पुल का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग से संपर्क किया है, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य पूरा होने में अभी समय लगने की संभावना है.

 

9.36 करोड़ की लागत से बन रहा नया पुल, तय समय पर नहीं हुआ पूरा

 

मनियारी गांव के समीप पुराने पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग, प्रमंडल नरकटियागंज की ओर से करीब 9 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है. निर्माण कार्य 18 जून 2025 को शुरू हुआ था और विभागीय बोर्ड के अनुसार इसे 17 जून 2026 तक पूरा किया जाना था. हालांकि निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद पुल का निर्माण अधूरा है. अब बरसात शुरू होने से निर्माण कार्य और प्रभावित होने की आशंका है.

 

क्या बोले विभाग के अभियंता

 

ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता नवीन गौरव ने बताया कि पुराने पुल के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन को हटाने में समय लगने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ.उन्होंने कहा कि अब कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द से जल्द नए पुल का निर्माण पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!