एनआई व प्री एनआई को लेकर ट्रेनों का बदला रूट, सवारी ट्रेनें रद्द,सप्तक्रांति भी प्रभावित
मुजफ्फरपुर।मोतिहारी.मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर बेतिया में दोहरीकरण कार्य को लेकर ट्रेनें डायवर्ट व रद्द की गयी है, पूर्व मध्य रेलवे से जारी सूचना के अनुसार बेतिया रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण के मद्देनजर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन-अंटरलोकिंग कार्य किया जा रहा है, इस कार्य के लिए रेल प्रशासन ने 30 जून से 3 जुलाई 2026 तक ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है, इसके तहत कई जोड़ी ट्रेनों को पूरी तरह रद्द. शॉर्ट टर्मिनेट और उनके रूट में बदला गया है, रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस बदलाव को देखकर ही बनाएं, वही अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं.* रद्द रहने वाली ट्रेनें-
– ट्रेन नंबर 63342 (नरकटियागंज- मुजफ्फरपुर) ट्रेन 2 जुलाई और 3 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी
– ट्रेन नंबर 63309 (मुजफ्फरपुर – नरकटियागंज) 2 जुलाई और 3 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.
– ट्रेन नंबर 63341 (मुजफ्फरपुर नरकटियागंज) 3 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.
शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
– ट्रेन नंबर 14010 (आनंद विहार – बापूधाम मोतिहारी) 1 जुलाई 2026 को यह ट्रेन नरकटियागंज तक ही जाएगी.
– ट्रेन नंबर 14009 (बापूधाम मोतिहारी आनंद विहार) 2 जुलाई 2026 को यह ट्रेन मोतिहारी के बजाय नरकटियागंज से खुलेगी,
– ट्रेन नंबर 15215 (मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज) 3 जुलाई 2026 को यह ट्रेन केवल सुगौली तक चलेगी. – ट्रेन नंबर 15215 (मुजफ्फरपुर नरकटियागज) 3 जुलाई 2026 को यह ट्रेन केवल सुगौली तक जाएगा,
– ट्रेन नंबर 15216 (नरकटियागंज मुजफ्फरपुर) 3 जुलाई 2026 को यह ट्रेन नरकटियागंज के बजाय सुगौली से चलेगी,
बदले हुए मार्ग से चलने वाली मुख्य ट्रेनें
– ट्रेन नंबर 15568 (आनंद विहार बापूधाम मोतिहारी) । जुलाई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी
– ट्रेन नंबर 15052 (गोरखपुर कोलकाता) 2 जुलाई को वाया सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर जाएगी.
– ट्रेन नंबर 15705 (कटिहार दिल्ली चंपारण हमसफर) 2 जुलाई को वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढी-सिकटा हो कर चलेगी. – ट्रेन नंबर 15212 (अमृतसर दरभंगा जननायक एक्सप्रेस) 1 जुलाई को बदले रूट से चलेगी.
– ट्रेन नंबर 04623 (कोलकाता अमृतसर स्पेशल) 2 जुलाई को वाया मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-मोरखपुर चलेगी.
– ट्रेन नंबर 15211 (दरभंगा- अमृतसर जननायक) 2 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से जाएगी.
– ट्रेन नंबर 12558 (आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस) 2 जुलाई को बदले रूट से चलेगी.
– ट्रेन नंबर 15273 (रक्सौल- आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस) 3 जुलाई को वाया रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज चलेगी.
– ट्रेन नंबर 19038 (बरौनी बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस) 3 जुलाई को वाया मुजफ्फरपुर-सीतामढी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज होकर चलेगी. *री-शेड्यूल ट्रेन*
– ट्रेन नंबर 12211 (मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ) 3 जुलाई 2026 को यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से खुलेगी.
– ट्रेन नंबर 12557 (मुजफ्फरपुर – आनंद विहार सप्तक्रांति) 3 जुलाई 2026 को यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 3 घंटा की देरी से रवाना होगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
