प्रखंड कार्यान्वयन समिति कि बैठक में बालिका उच्च विद्यालय के नए भवन में पढ़ाई चालू करने का किया मांग
दलसिंहसराय,प्रखंड कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की बैठक पंचायत समिति सभागार में बुधवार को समिति अध्यक्ष गीता साह की अध्यक्षता में किया गया.जिसमें अध्यक्ष गीता साह द्वारा शहर के बालिका उच्च विद्यालय के नए भवन में पढ़ाई चालू करने का मुद्दा उठाया,उन्होंने बताया कि पुराने भवन में कमरे कम है,और नामांकन ज्यादा हो चुकी है.जिस कारण पढ़ाई में दिक्क़त आरही है. नए भवन को चालू करने से समस्या का समाधान किया जा सकता है.समिति के अन्य सदस्यों द्वारा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में आरही समस्या,विद्यालयों में छात्रविर्ति योजना के संबंध आरही दिक्क़त,मोख्तियारपुर सलखन्नी सहित कई पंचायत व वार्डो में नल जल योजना कि समस्या,भीषण गर्मी में बिजली की कटौती कि समस्या,जीविका से जुड़े समस्या और मुख्यमंत्री द्वारा जीविका के लिए दो लाख रुपय लाभ में आरही समस्याओं पर चर्चा किया गया.इसके साथ ही सदस्यों ने वही क्षेत्र में आवास योजना,शौचालय योजना का पैसा,जिओ टेंगिग में आरही समस्याओं को उठाया गया.
बुलाकिपुर में सड़क कि समस्याओं को उठाया गया.इन सभी समस्याओ को लेकर पदाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया.
समिति सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है परन्तु जरूरत है लोगो में जागरूक लाने की.समिति के माध्यम से क्षेत्र में लोगो से चर्चा कर इस मुद्दों को उठा कर बेटियों के जीवन में रौशनी लाने का काम कर सकते है.ताकि सभी एक बेतरीन जिंदगी जी सके.लोगो को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें.हमलोगो के द्वारा हर सम्भव सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है.
पंचायतो में लगने वाले सहयोग शिविर में लोगो को अपनी समस्याओ को रखने के लिए सभी प्रेरित करें.इसके लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है. शिविर के माध्यम से समस्या का निदान किया जा रहा है.कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड कृषि भवन में धान, मक्का सहित अन्य बीज का वितरण किया जा रहा है.इसका लाभ किसान उठा सकते है.अन्य पदाधिकारियों ने भी योजनाओं के बारे में सदस्यों को बताया.बैठक में प्रभारी सीओ नेहा कुमारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन,उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद महतो,पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य संजय चौधरी, अमरेश राय,सुनील कुमार बमबम,उगन राय, विमला कुमारी,मनोज कुमार राय, धनंजय कुमार,कुंदन कुमार दास,धनेश्वर महतो एंव अन्य सदस्य उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
