ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से महिला की गई जान
बरौनी| बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर साठाजगत रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना 28 नंबर रेलवे गुमटी के नजदीक हुई।
सूचना पर मंसूरचक थाना पुलिस और समस्तीपुर जीआरपी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे डाउन ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस स्टेशन से पहले गुजर रही थी। इसी दौरान महिला अचानक रेलवे ट्रैक की ओर चली गई और इंजन के पीछे वाले डिब्बे की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद वह दूर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।