Patna

11 माह से मानदेय लंबित, आशा कार्यकर्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, आंदोलन की चेतावनी 

मोतिहारी।कल्याणपुर.प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर शनिवार को आशा एवं आशा फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं ने अपने लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया. लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि जब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा.आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनका लगभग 11 माह का मानदेय एवं पारिश्रमिक बकाया है.कई बार विभागीय अधिकारियों और संबंधित समिति के समक्ष भुगतान की मांग रखी गई.लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई.इससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इसके बावजूद उन्हें समय पर पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है.आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार अनुरोध और मांग के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें कार्य बहिष्कार का निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है. उन्होंने कहा कि इस स्थिति के लिए विभाग एवं संबंधित समिति स्वयं जिम्मेदार है. कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग की.

 

 

वहीं इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि आशा एवं आशा फैसिलिटेटर का मानदेय तैयार कर ट्रेजरी में भेज दिया गया है.भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले चार से पांच दिनों के भीतर सभी कार्यकर्ताओं के खाते में राशि पहुंच जाएगी. मौके पर पूनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, रीमा देवी, किरण देवी, उषा कुमारी, नीतू देवी, बबीता देवी, सुगांधी देवी, रानी कुमारी, विभा देवी सहित आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर मौजूद थीं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!