Vaishali

वैशाली में 13 बच्चों की मौत के मामले में जांच रिपोर्ट आई,अब नाविक और मालिक पर कार्रवाई

वैशाली जिले के राघोपुर में हुए दर्दनाक नाव हादसे के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे में 13 बच्चों की मौत के बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इसके बाद नाविक और नाव मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की पहल की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने राघोपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर नाविक और नाव मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है. साथ ही, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है.

 

13 अक्टूबर की रात गंगा नदी की सोती में डूबी थी नाव

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर की रात राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के भगतान टोला में महरानी स्थान पुल के उत्तर गंगा नदी की सोती में नाव दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब गई थी. इस हादसे में 13 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग घायल हुए थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने नाव के परिचालन से जुड़ी परिस्थितियों की जांच और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू की है.

 

नाव के निबंधन और सुरक्षा मानकों की होगी जांच

बीडीओ की ओर से दिए गए आवेदन में नाव के निबंधन की स्थिति, परिचालन के समय सुरक्षा मानकों के अनुपालन, नाव पर सवार यात्रियों की संख्या और जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की जांच करने का अनुरोध किया गया है. इसके अलावा नाविक और नाव मालिक की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी.जांच में सूर्यास्त के बाद नाव का परिचालन किए जाने की परिस्थितियों और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा के अनुपालन से जुड़े पहलुओं को भी शामिल करने को कहा गया है.

 

साक्ष्यों के आधार पर तय होगी जिम्मेदारी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका तय की जाएगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *