बगीचा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट टॉफी पर द साइंस एरा का कब्जा
मुजफ्फरपुर।चनपटिया नगर के कुंवारी माई मंदिर स्थित एक मैदान में आयोजित बगीचा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की देर शाम संपन्न हुआ। फाइनल मैच द साइंस एरा और पोलार्ड इलेवन की टीम के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत में अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पोलार्ड इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं बल्लेबाजी करते हुए द साइंस एरा की टीम ने 239 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।
240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोलार्ड इलेवन की टीम मात्र 227 रन ही बना पायी। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच अंतिम ओवर तक रोमांचक बना रहा। इस तरह से द साइंस एरा की टीम ने 12 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। द साइंस एरा टीम के आशीष कुमार ने मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का खिताब हासिल किया। वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब छोटू कुमार को मिला। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मुख्य पार्षद रजनी देवी, भाजपा नेता राजकिशोर प्रसाद, डॉ वतन केशरी, अभिषेक पाण्डेय, जमाल अख्तर, सतीश कुमार, राकेश चौबे, नीरज कुमार, राहुल कुमार, प्रशांत सर्राफ, सत्यम कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, अंशु कुमार, शिब्बू सिंह, विन्नी कुमार सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। नपं की मुख्य पार्षद रजनी देवी ने विजेता टीम को 10 हजार एवं उपविजेता टीम को 5 हजार रुपए का चेक अपने हाथों से प्रदान किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
