Bhagalpur

लव मैरिज के बाद परेशान रहता था दारोगा योगेश:मां बोली-शादी से मना किया था,परिजन बोले अधिकारी टॉर्चर करते थे

भागलपुर,शादी के बाद बेटा काफी परेशान रहता था। मैंने उसे सलाह दी थी कि शादी मत करो, लेकिन योगेश ने अपनी पसंद की लड़की गुड़िया कुमारी से लव मैरिज कर ली। लड़की बेटे से ठीक से बात नहीं किया करती थी। मेरा बेटा तो सीधा-साधा था।’ये बातें भागलपुर में मृतक दारोगा योगेश कुमार शाह (32) की मां उर्वशी देवी ने कही है। उर्वशी देवी ने जो बयान दिया है, वैसा ही बयान नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा ने भी दिया है। एसपी भी यही कहते हैं कि शादी के बाद पारिवारिक विवाद के कारण योगेश परेशान रहता था। हालांकि किस बात लेकर वो तनाव में रहता था, ये अभी क्लियर नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं, दूसरी तरफ योगेश के जीजा-फूफा ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि साजिश के तहत योगेश को मारा गया है। अधिकारी उसे टॉर्चर करते थे।

 

दरअसल, शनिवार की सुबह भागलपुर के नवगछिया पुलिस लाइन में पुलिस अवर निरीक्षक (SI) योगेश कुमार का शव पंखे से ल”टका मिला था। जिसके बाद से पुलिस केस की जांच कर रही है। बांका में योगेश का अंतिम संस्कार हुआ।

 

योगेश के फूफा हेमंत कुमार साह ने बताया कि चार महीने पहले योगेश का दारोगा पद के लिए प्रमोशन हुआ था, पर एसपी उसे बहुत टॉर्चर करते थे। योगेश ने इस बारे में अपने पिता को बताया भी था। इसी बीच विभाग ने उसे क्राइम ब्रांच भेज दिया।इलेक्शन का टाइम आया तो फिर उसे बुला लिया गया। विभाग ने उसपर बहुत दबाव बनाया था। जब हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे थे तो योगेश का पैर चौकी से सट रहा था। ये इस बात का इशारा है कि योगेश ने खुद जान नहीं दी है। उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।

 

‘योगेश का पैर हवा में नहीं लटका था’

 

योगेश के जीजा कुमार मंडल ने कहा कि योगेश का ट्रांसफर हुआ था, फिर भी अधिकारी उसे रिलीज नहीं कर रहे थे। एसपी के दबाव में योगेश काम कर रहा था। जब हमलोग घटनास्थल पर गए तो योगेश का पैर हवा से लटका नहीं था।पंखे से पलंग की हाइट 5 फीट थी, पर योगेश की हाइट साढ़े 6 फीट थी। वो कैसे सुसाइड कर सकता है। उसकी हत्या हुई है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *