Patna

पति को छोड़ प्रेमी के घर पहुंची विवाहिता, सामाजिक पहल से हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई शादी

पटना.पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड अंतर्गत मोहनी पंचायत में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पति का घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची एक विवाहिता की सामाजिक पहल पर प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई गई. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से विवाह संपन्न कराया गया, जिसके बाद युवती की विदाई भी धूमधाम से की गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रेमी के साथ रहने की जिद पर बुलानी पड़ी पंचायत

जानकारी के अनुसार मोहनी पंचायत के पैनला बाड़ी निवासी विवाहिता अपने पति का घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पंचायत स्तर पर पहल की गई. इसके बाद दोनों परिवारों और स्थानीय लोगों के बीच घंटों बातचीत हुई.

 

 

सामाजिक सहमति से संपन्न हुआ विवाह

मोहनी पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर उरांव, पैक्स चेयरमैन शशि मोहन यादव, मुखिया प्रतिनिधि गोपाल यादव, उप प्रमुख बिंदेश्वरी उरांव, जिला परिषद सदस्य रवि राज और वार्ड सदस्य मो. आमिर की पहल पर दोनों पक्षों को समझाया गया. सहमति बनने के बाद शुक्रवार दोपहर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया और सामाजिक स्तर पर युवती की विदाई भी कराई गई.पूरे घटनाक्रम के दौरान कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी भी मौजूद रहे. उनकी उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!