Patna

चिलचिलाती धूप में उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, 22 मई तक बारिश के आसार

पटना।न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक होने के कारण बुधवार को लोगों ने उमस भी गर्मी का एहसास किया। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दिन भर परेशान रहे। सुबह दस बजे से ही धूप ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। खासा परेशान स्कूल की छात्र व छात्राएं हुई। जिन्हें चिलचिलाती धूप में 11.30 बजे के बाद छुट्टी में घर लौटना पड़ा। स्कूल से घर जा रहे बच्चे धूप से बचने के लिए छाता तो कोई अपने रुमाल को सिर में रख रखा था। उधर, राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो समान्य से -1.8 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 रिकार्ड किया गया जो समान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में बारिश के आसार

राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि आज से 22 मई तक समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री के बीच व न्यूनतम तापमान25-27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस अवधि में 15 -20 किलोमीटर की स्पीड से पूरवा हवा चलने की संभावना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!