Muzaffarpur

उत्‍तर ब‍िहार में अगले तीन दिनों तक मौसम में द‍िखेगा बदलाव, कहीं-कहीं हो सकती बारिश

मुजफ्फरपुर। तापमान में गिरावट के बावजूद हवा में नमी की मात्रा बढ़ी हुई है जिससे उमस वाली गर्मी पड़ रही है। सोमवार को सुबह से मौसम सुहाना है। वहीं रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। पूरे दिन धूप-छांव की लुकाछिपी चलती रही। करीब नौ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश के आसार जताए हैं। बारिश के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से फिर भी 2.7 डिग्री कम रहा जबकि रात का तापमान सामान्य के बराबर रहा। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डा. ए सत्तार ने बताया कि मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। बताया कि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री की वृद्धि हुई। इससे रात में उमस के साथ गर्मी अधिक महसूस हुई। श‍िवहर जिले में सोमवार को मौसम सामान्य हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा भी बह रही है। सूरज की लौ मद्धिम है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

धूप से हो सकता नुकसानदायक

बगहा। बारिश के बाद तुरंत अगर धूप निकलती है तो ऐसे में बाहर निकलने से बचें। उक्त बातें होमियोपैथी चिकित्सक डा. बी प्रताप स‍िंह ने कही। पाठक मार्केट स्थित अपने आवास पर उन्होंने बताया कि मई व जून के महीने में तापमान उफान पर रहता है। ऐसे में हिट स्ट्रोक की संभावना अधिक रहती है। शारीरिक बचाव के प्रति सजग रहना हर व्यक्ति का पहला कर्तव्य होता है। कहा कि धूप में रहने से शरीर का तापमान अधिक हो जाता है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!