शराब तस्करी के आरोप में वार्ड पार्षद का गिरफ्तार:6 टेट्रा पैक बरामद
पटना जिले के नौबतपुर पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान वार्ड पार्षद चमेली देवी के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से छह टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नौबतपुर लख के पास शराब की डिलीवरी देने के उद्देश्य से पहुंचा है। सूचना के आधार पर नौबतपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान, पुलिस ने पवन कुमार के पास से छह टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की। वह अनंतपुर क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद अवैध रूप से शराब की खरीद-बिक्री और तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह कार्रवाई इसी निगरानी का परिणाम है।
नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
