Patna

पटना में तीन युगल प्रेमी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार:परिजनों ने दर्ज कराया था अपहरण का मामला, बरामदगी के बाद थाने पर हंगामा।

पटना ।पटना के मनेर की पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से फरार युगल प्रेमियों को शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उन तीनों लड़कियों का बयान न्यायालय में दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर, खासपुर और व्यापुर इलाके की रहने वाली युगल प्रेमी पिछले 1 महीने पूर्व घर से फरार हो गए। लड़की के परिजनों ने मनेर थाना में अपने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। परिजनों का यह आरोप है कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है और शादी की नियत से गांव के ही लड़के ने उनका अगवा कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामला प्रकाश में आते हैं मन्नत थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में पुलिस को तीन अलग-अलग जगहों पर तीनों युगल प्रेमियों के रहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मनेर थाने की पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन कर छापेमारी कर तीनों युगल प्रेमी को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। थाना लाए जाने के बाद मनेर थाने में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लड़की के परिजन लड़कियों को नाबालिग बता रहे थे और जबरन अपहरण की बात कह रहे थे वही लड़कियों ने अपने को पूरी तरह बालिक बताते हुए खुद अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ फरार होने की बात करती रहेगी।

मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने इस मामले में पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को न्यायालय में लड़कियों का 164 का बयान होना है। इसके अलावा मेडिकल कराने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की लड़कियां बालिग है या नाबालिक। उन्होंने बताया कि न्यायालय के दिशा निर्देश के बाद ही पुलिस अपना काम करेगी। मामला प्रकाश में आते हैं पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव से फरार युगल प्रेमियों को देखने के लिए थाने पर गांव के लोगों का घंटों हुजूम जमा रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!