Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में शादी के 16वें दिन कैश-ज्वेलरी लेकर दुल्हन फरार:साथ सोई थी,सुबह गायब मिली

मुजफ्फरपुर जिले में एक ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला सामने आया है। शादी के मात्र 16 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने ससुराल से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव (वार्ड संख्या 1) की है।लोमा गांव निवासी रामबाबू मांझी के बेटे धर्मेंद्र कुमार की शादी 25 अप्रैल को पियर थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शादी के 16वें दिन, जब धर्मेंद्र और उसके परिजन सो रहे थे, दुल्हन ने घर के बक्से और अलमारी में रखे 72 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई।सुबह जब धर्मेंद्र की नींद खुली, तो उसने अपनी पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। शुरुआती खोजबीन के बाद जब वह कहीं नहीं मिली, तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की गई, लेकिन दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिल सका।

 

 

खाली तिजोरी देख उड़े परिजनों के होश

 

संदेह होने पर जब घर के कीमती सामानों की जांच की गई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से न केवल नकदी गायब थी, बल्कि शादी के गहने भी गायब थे। तब जाकर धर्मेंद्र और उसके पिता को अहसास हुआ कि वे एक सोची-समझी साजिश का शिकार हुए हैं और उनकी बहू असल में एक लुटेरी दुल्हन है।

 

पुलिस की कार्रवाई और विरोधाभास

 

पीड़ित पति धर्मेंद्र कुमार ने इस मामले को लेकर गायघाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि, पुलिस के बयान में थोड़ा विरोधाभास नजर आ रहा है।गायघाट थानाध्यक्ष के अनुसार, मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है। फिलहाल थाने में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही आवेदन मिलता है, पुलिस मामले की छानबीन कर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

 

 

16 दिन पहले धर्मेंंद्र की शादी पियर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की से हुई थी।

गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म: इस घटना के बाद लोमा गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हैरान हैं कि महज 16 दिनों में कोई इस तरह की वारदात को कैसे अंजाम दे सकता है। फिलहाल, पीड़ित परिवार सदमे में है और पुलिस के पास गुहार लगा रहा है कि उनकी गाढ़ी कमाई और जेवरात वापस मिल जाएं। यह घटना उन लोगों के लिए एक चेतावनी भी है जो बिना पूरी छानबीन के शादियां तय कर लेते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!