Bhagalpur

बड़ी बहन ने मोबाइल चलाने को लेकर डांटा तो12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लाडो कुमारी के रुप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों ने बताया कि लाडो अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के घर में रहती थी। बड़ी बहन आज ने मोबाइल चलाने को लेकर डांटा था। जिसके बाद लाडो नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

परिजनों की सूचना पर कहलगांव पुलिस मौके पर पहुंची, FSL टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतका की पहचान पीरपैंती थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी लाडो कुमारी(18) पुत्री अमित यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि लाडो अपनी बड़ी बहन मौसम के साथ कहलगांव में अशोक स्वर्णकार के घर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी।

 

बड़ी बहन के डांटने से नाराज होकर उठाई कदम

 

मृतका की मां ने बताया कि बड़ी बेटी ने आज फोन पर बताया था कि लाडो पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रही है, सिर्फ मोबाइल चलाती है। जिसको लेकर आज उसने डांट लगाई थी। इस बात को लेकर लाडो मौसम से नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और अंदर से बंद कर ली।कुछ देर बाद बीतने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसको शक हुआ। जिसके बाद उसने दरवाजा खोला तो देखा दीवार पर लगे खूंटी से दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर लटकी हुई है। बड़ी बेटी मौसम ने रोते हुए फोन कर बताया जिसके बाद हम सभी लोग पहुंचे।

 

थाना प्रभारी श्यामला कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!