समस्तीपुर में अज्ञात महिला की मिली लाश:पास में रखा था लाल रंग का बैग
समस्तीपुर में बाइपास बांध के पास एक होटल के करीब मंगलवार देर शाम अज्ञात महिला की लाश मिली थी। मौके पर भीड़ जुटी, पर किसी ने पहचान नहीं की। महिला की उम्र करीब 40 साल के आसपास लग रही।
लाश के पास लाल रंग का बैग मिला है। जिसमें कुछ कपड़े और महिला की एक तस्वीर भी थी। पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले हैं। संभावना जताई जा रही के महिला किसी नशा खुरानी गिरोह की शिकार हो गई हो। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। लाश को पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।
महिला लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। देखने से सामान परिवार की ही लग रही है। उसके बैग से दो-तीन साड़ी भी मिली है और श्रृंगार से जुड़े कुछ सामान भी थे। महिला की मौत किस कारण से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके की मौत किस कारण से हुई है।
महिला की डेड बॉडी को 72 घंटे तक सदस्य अस्पताल में सुरक्षित रखी जाएगी, ताकि महिला की पहचान की जा सके। पहचान नहीं होने पर पुलिस अंतिम संस्कार कराएगी। महिला के बैग में उसकी तस्वीर मिली है। जिसे समस्तीपुर के अलावा आसपास के जिलों में भेजा गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
