Samastipur

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल:सत्यता की पुष्टि में जुटी पुलिस 

समस्तीपुर.पटोरी थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार इलाके में एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम पिस्तौल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। युवक की पहचान पुरानी बाजार निवासी मो. हैदर के रूप में की गई है। वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

 

इस संबंध में पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है तथा युवक की पहचान भी कर ली गई है।उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है और जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!