Dalsinghsarai

CBSE 12वीं रिजल्ट में शिखा कुमारी ने बढ़ाया मान:सभी विषयों में हासिल किए A प्लस ग्रेड।

दलसिंहसराय नगर परिषद वार्ड 28 ढेपुरा की बेटी शिखा कुमारी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर परिवार, स्कूल और गांव का नाम रोशन किया है। शिखा ने अपनी 12 की परीक्षा द त्रिभुवन स्कूल खगौल पटना से उत्तीर्ण की। सभी विषयों में A प्लस ग्रेड प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शिखा कुमारी, वार्ड 28 निवासी सुजीत कुमार राय की पुत्री हैं। रिजल्ट घोषित होते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों ने मिठाई खिलाकर बेटी की सफलता का जश्न मनाया। गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने भी शिखा को बधाई दी।

शिखा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित पढ़ाई को दिया। उसने कहा कि लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है। आगे वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर में बेहतर मुकाम हासिल करना चाहती है।

माता रेणु देवी ने बताया कि शिखा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उसने अनुशासन और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उसकी सफलता से गांव के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

स्कूल के शिक्षकों ने भी शिखा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उसने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। शिक्षकों के अनुसार शिखा पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर और समर्पित रही है।

गांव के लोगों में राजीव कुमार राय, अरविंद कुमार राय, संतोष कुमार, धीरज कुमार, रामध्यान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत और लगन से बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। शिखा की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!