Bhagalpur

डीएम साहब शादी करा दीजिए, नाव छूट गई है’: दूल्हा बोला- बस 10 मिनट लेट पहुंचा

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद होने पर लोगों की परेशानी बढ़ रही है। हालांकि प्रशासन ने गंगा में सुबह 5 से शाम 5 बजे तक नौका परिचालन की अनुमति दी है। नाव से दूल्हा जयराम कुमार शनिवार शाम शादी के लिए गंगा पार जा रहा था, लेकिन थोड़ी देरी के कारण नदी पार नहीं कर सका।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नाव परिचालन बंद होने के बाद दूल्हा और उसके परिजन ने जिला प्रशासन से मदद मांगने लगे। दूल्हा जयराम ने भावुक होकर कहा, ‘डीएम साहब शादी करा दीजिए। पहुंचने में बस 10 मिनट देरी हो गई है। शादी पर 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। बड़ी चिंता हो रही है।’

 

 

बताया जा रहा कि भतोड़ियो से बारात बरारी घाट पहुंची थी। जिस ऑटो पर बाराती सवार थे, उसका पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया था। चालक पेट्रोल भराने लगा। जब बाराती बरारी घाट पहुंचे तब शाम की अंतिम नाव छूट गई।भतोड़िया के जयराम 150 किमी का सफर पूरा कर गेड़ाबाड़ी ससुराल पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन को लेकर महादेवपुर घाट से नाव से बरारी घाट पहुंचा। जयराम की बारात रविवार शाम बरारी घाट से लौट गई थी।

 

शादी की शुभ मुहूर्त की चिंता

 

दूल्हे के जीजा मुकेश कुमार ने बताया कि समय पर नदी पार नहीं होने पर शादी का शुभ मुहूर्त निकल सकता है। विक्रमशिला सेतु बंद रहने से अब सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम भी प्रभावित होने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से शादी-विवाह और जरूरी कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग की है।

 

 

करीब 50 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन इस पुल से गुजरते हैं। सीमांचल समेत 16 जिलों को यह सेतु भागलपुर से जोड़ता है।

नवगछिया, सीमांचल की ओर जाने के लिए नाव ही सहारा

 

दरअसल, विक्रमशिला पुल के एक हिस्सा के गिरने के बाद सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। भागलपुर की ओर से नवगछिया, सीमांचल की ओर जाने वाले अधिकतर लोगों के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है या फिर सड़क मार्ग से मुंगेर-खगड़िया होते हुए नवगछिया जाना पड़ रहा है।नाव से यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक ही नाव संचालन की अनुमति दी है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि यहां ठहरने वाले यात्रियों के लिए खाने, रहने, शौचालय सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!