Samastipur

समस्तीपुर:बच्चा चोर समझ एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा,मौके पर पहुंची पुलिस

समस्तीपुर।मारवा हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक हुसैनीपुर सड़क पर एक महिला को सन्दिग्ध अवस्था में देख ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह पकड़ लिया ।महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी। जिसके कारण लोगों को शंका हुई कि वह बच्चा चोर है ।बच्चा चोरी के अफवाह के बीच काफी संख्या में लोग जुट गए। इसकी जानकारी डायल 112 की दी गयी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। महिला को अपने साथ ले गई। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात से ही महिला एक मक्के की खेत में छुपी थी ।सुबह होने के बाद लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो लोगों ने उसे महिला को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के द्वारा उससे पूछताछ शुरू की गई लेकिन महिला कुछ भी बताने से इनकार कर रही थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!