Dalsinghsarai

डैनी पगड़ा में अज्ञात चोरों का तांडा:जॉनसन इंटरप्राइजेज से 33 हजार की चोरी सहित दो दुकान में भी चोरी

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के डैनी पगड़ा चौक पर रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने तांडव कर दिया। चोरों ने सोमवार की रात्रि में डैनी चौक पर स्थित जॉनसन इंटरप्राइजेज का ताला काटकर गल्ला में रखा हुआ 8 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना की सूचना पास की दुकानों के मालिकों ने डैनी पगड़ा वार्ड संख्या 3 निवासी दुकानदार विंदेश्वर राय के पुत्र सुजीत को फोन पर दी, जिसके बाद उन्होंने दुकान जाकर ताला टूटा और गल्ले से नगदी व सामान गायब पाया। सुजीत कुमार ने बताया कि 11 मई की मध्य रात्रि में यह घटना घटी। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। चोरों ने आसपास की दुकानों को भी निशाना बनाया। मो. फुलबाबू की मिटी मुर्गा दुकान और विनोद राय की पान दुकान के ताले भी टूटे मिले, जहां से सामान चोरी हो गया। सुजीत ने कहा कि पूर्व में भी कई दुकानों में इसी तरह ताला तोड़कर चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिनकी लिखित शिकायत पहले ही थाने में दी जा चुकी है। बार-बार हो रही इन वारदातों से व्यापारी भयभीत हैं।” उन्होंने पुलिस प्रशासन से चौकसी बढ़ाने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!