Samastipur

दलसिंहसराय:सम्मान समारोह में मासिक जांच परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित ।

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर के काली स्थान स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में कैरियर वर्ल्ड मासिक टेस्ट रिजल्ट प्रकाशन सह पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया. मुख्य अथिति के रूप में प्रो. रामभरत ठाकुर ,सीए सुभाष लाल ,जिला परिषद सुनीता शर्मा,

चित्रकार मो.सुलेमान,मिना देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.सभी का स्वागत कैरियर वर्ल्ड के डायरेक्टर उत्सव जयसवाल द्वारा किया गया.पुरस्कार वितरण समारोह में अप्रैल माह के हुए मासिक जांच परीक्षा में कॉमर्स सेक्शन के टॉप थ्री रैंक के सोनी कुमारी एवं उसकी माँ शाशि शर्मा ,सकेंड रैंक के आरती कुमारी एवं उसकी माँ नीलिमा देवी एंव तीसरे रैंक के सिधिका एवं माँ सरिता बरनवाल, साइंस एंड आर्ट्स सेक्शन में फस्ट रैंक के सोम्या सुमन एवं माँ ज्योति देवी,सकेंड रैंक के मुस्कान कुमारी एवं माँ मीरा कुमारी एवं तीसरे रैंक के आशीष गुप्ता एवं माँ गुड़िया गुप्ता को सम्मानित किया गया.सफल बच्चों को पुरस्कार एवं मेडल प्रशस्ति पत्र एवं उसके माता-पिता को मिथिला पाग एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.इसके अलावा 4 से 10 रैंक के बच्चों को जिसमे अभिषेक, सोनू झा,सोनू कुमार,कुणाल,श्रुति,नेहा सोनी आकाश को भी सम्मानित किया गया.सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति में 12वीं के आकाश कुमार,बीकॉम पार्ट वन में रितिक कुमार,पार्ट -2 के नीलिमा एवं पार्ट -3 के अर्णव को एवं सर्वश्रेष्ठ अनुशासन सम्मान में 12th के नीलिमा ,बीकॉम में तन्नू कुमारी,निकेत झा एंव प्रिंस कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.पुरस्कार वितरण समारोह में रूपक कौशल, रंजीत रजक,विक्रम जा,मनीष केशव,नेहा राज, तनीषा गुप्ता, अनुज कुमार,रिया कुमारी सहित बहुत सारे छात्र-छात्राएं अभिभावक शामिल थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!