Samastipur

समस्तीपुर में प्रजापति समन्वय समिति ने निकाला कैंडल मार्च:महिला के साथ गलत करने का विरोध

समस्तीपुर.नालंदा के नूरसराय में पिछले दिनों प्रजापति समाज की महिला के साथ हुए अभद्र व्यवहार का विरोध हुआ। समस्तीपुर में जिला कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की ओर से शनिवार शाम शहर में कैंडल मार्च निकालकर घटना पर विरोध दर्ज किया गया। वहीं लोगों ने इस कांड में जुड़े अपराधी को फांसी देने की मांग की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कुमार प्रजापति संबंध में समिति के जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा कि बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की थी कि बिहार से अपराधियों का नामोनिशान मिटा देंगे, जो बिहार में अपराध करेगा उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। लेकिन आए दिन बिहार में अपराधिक घटनाएं हो रही है। नूरसराय की घटना से पूरा बिहार मर्माहत है। इस कांड में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा सरकार को कार्रवाई करनी होगी।

 

गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। फांसी की सजा से कम बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नूरसराय की घटना ने साबित कर दिया है, कि बिहार में सुशासन की सरकार नहीं है। सरेआम महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है । जिसे समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इस घटना में जो लोग भी दोषी हैं उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

 

इस पूर्व लोगों ने शहर के कर्मचारी संघ कार्यालय परिसर से कैंडल लेकर शहर में जुलूस निकाला। जुलूस शहर के हॉस्पिटल गोलंबर ,स्टेडियम मार्केट होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां पर लोगों ने एक सभा का भी आयोजन किया।सभा के दौरान लोगों ने दोषी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। कैंडल मार्च के दौरान बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के जिला सचिव दिलीप कुमार प्रजापति, गोपाल पंडित, प्रहलाद पंडित , मनोज कुमार पंडित, ओमप्रकाश पंडित, बृजमोहन पंडित, लक्ष्मी पंडित, योगेंद्र पंडित , रामाशीष पंडित, संतोष कुमार पंडित आदि बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!