Patna

बख्तियारपुर स्टेशन पर शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार:ट्रेन से लाकर बेचती थीं

पटना।बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया है। आरपीएफ और राजकीय रेल थाना बख्तियारपुर की टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई सोमवार सुबह करीब 1:15 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 पर फुट ओवरब्रिज के पास हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस के अनुसार, निगरानी के दौरान दो महिलाएं संदिग्ध चीजों के साथ पकड़ी गईं। तलाशी लेने पर उनके पास से 44 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की और 27 बोतल किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर मिली। कुल 21.420 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 10,820 रुपये है।

 

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान नालंदा की रेणु देवी (35) और पटना की मंजू देवी (39) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों महिलाएं ट्रेन से अंग्रेजी शराब लाकर बेचती थीं।पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दोनों महिलाओं और बरामद शराब को राजकीय रेल थाना बख्तियारपुर को सौंप दिया गया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।