Begusarai

बेगूसराय में युवक ने होटल में युवती को बंधक बना पीटा:पीड़िता बोली-दुष्कर्म भी हुआ

बेगूसराय।शहर के बीचोंबीच स्थित एक होटल में युवती को बंधक बनाकर मारपीट करने और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर घटना के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने और बाद में वायरल करने का आरोप लगाया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक होटल की बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नगर थानाध्यक्ष हिमांशु शेखर ने बताया कि होटल में युवती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

मोबाइल टेबल पर रखकर बनाता रहा वीडियो

 

पीड़िता के अनुसार, 27 सितंबर को वह घर से निकली थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उसे होटल लेकर गया। वहां उसे दूसरे युवक के हवाले कर दिया। आरोप है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी रोहित कुमार ने उसे होटल के कमरे में बंद कर दिया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मारपीट के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया। बाद में उसे वायरल किया गया। युवती की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक पिटाई कर रहा है। मोबाइल टेबल पर रखकर वीडियो बना रहा है।

 

होटल की भूमिका भी जांच के दायरे में

घटना होटल में हुई है। इसलिए होटल में युवती के प्रवेश और कमरे की बुकिंग की भी जांच होगी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जाएगा। घटना के दौरान होटल में मौजूद लोगों की भूमिका की भी जांच होगी। दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।”

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *