Patna

बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण:CM हाउस में आज बैठक

पटना.बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो जाएगा। सीएम हाउस में आज भी तेज राजनीतिक हलचल बनी रहेगी। सत्तारूढ़ दल जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आज पटना पहुंचेंगे।सीएम हाउस में आज महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिनों में सभी मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जेडीयू और बीजेपी दोनों दलों के विधायकों को पटना में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। जो विधायक अभी तक पटना नहीं पहुंचे हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द पहुंचने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही विधायकों के पटना आने का सिलसिला जारी रहेगा।

 

 

13 अप्रैल को सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होने की संभावना

 

13 अप्रैल को मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर 13 अप्रैल को कैबिनेट बैठक होती है, तो उससे जुड़े नोटिफिकेशन आज शाम तक जारी किए जा सकते हैं।14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 

दोनों डिप्टी CM मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे

 

शनिवार को बिहार के दोनों डिप्टी CM शाम 5.30 बजे अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। उनके साथ मंत्री लखेंद्र पासवान भी थे। करीब 30 मिनट सभी की नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी।मुलाकात के बाद नेताओं ने कहा कि जल्द सभी चीजें साफ हो जाएंगी। बिहार में जो भी होगा वो नीतीश जी के नेतृत्व में ही होगा।वहीं, दूसरी तरफ नीतीश कुमार से मिलने के बाद डिप्टी CM विजय सिन्हा लोकभवन गए थे। लोकभवन में वे करीब 30 मिनट तक रहे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!