Samastipur

बिहार पुलिस एसोसिएशन समस्तीपुर शाखा चुनाव रद्द:लेट से पहुंचे पर्यवेक्षक 

समस्तीपुर।बिहार पुलिस एसोसिएशन समस्तीपुर शाखा चुनाव रद्द कर दिया गया। अब मुख्यालय के निर्देश पर नई तिथि की घोषणा होगी। समय पर पर्यवेक्षक के नहीं पहुंचने पर संगठन से जुड़े पुलिस कर्मियों ने नामांकन स्थल संगठन कार्यालय पर हंगामा भी मचाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुख्य चुनाव अधिकारी सह मुजफ्फरपुर पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राम विलास निषाद ने बताया कि नामांकन के लिए पुलिस एसोसिएशन जिला शाखा में शाम 4 बजे तक समय निर्धारित था। लेकिन तय समय तक किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही केन्द्रीय कमेटी की ओर से चुनाव का समय निर्धारित किया जाएगा।

लोगों ने कहा- लेट से पहुंचे पर्यवेक्षक

 

संगठन चुनाव में भाग लेने के लिए पहुंचे पुलिस पदाधिकारी विनोद यादव ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से अपनी टीम के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पर्यवेक्षक की टीम शाम 4 बजे के बाद पहुंची। पर्यवेक्षक के आने के बाद जब उनकी टीम अपना नामांकन पत्र लेकर उनके पास पहुंची तो पर्यवेक्षक की ओर से बताया गया कि नामांकन का समय खत्म हो चुका है। अब नामांकन की प्रक्रिया नहीं होगी, जबकि वह खुद लेट से पहुंचे थे और वे नई तिथि की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पर्यवेक्षक टीम ही लेट पहुंची थी तो नामांकन क्यों नहीं लिया गया। टीम जानबूझकर चुनाव को टाल रही है।चुनाव पर्यवेक्षक संघ मुजफ्फरपुर पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष इंस्पेक्टर रामविलास निषाद ने कहा कि वे 4 से पहले ही पहुंचे थे। लेकिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन करने के लिए नहीं आए। जिस कारण चुनावी प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। मुख्यालय के निर्देश पर नई तिथि की घोषणा की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!