Begusarai

रजौरा–चांदपूरा पथ पर स्थित जर्जर और बदहाल डगमरा पुल 

बेगूसराय।क्षेत्र में रजौरा–चांदपूरा पथ पर स्थित डगमरा पुल इन दिनों गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है। पुल की जर्जर हालत को लेकर आसपास के गांवों के लोगों में भय और असमंजस का माहौल है। यह पुल नीमा, चांदपूरा, शेरपुर, कटरमाला समेत दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, इसलिए हर दिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल पार करते समय अब हर सफर डर के साये में होता है। पुल के नीचे कई जगहों पर बीम से लोहे की सरिया बाहर निकल आई है और कंक्रीट में दरारें साफ दिखाई देती हैं। कई हिस्सों में कंक्रीट झड़ने लगा है, जिससे संरचना कमजोर होने की आशंका बढ़ गई है। इसके बावजूद इस मार्ग से दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। ट्रक और बड़े वाहन गुजरने के दौरान पुल से तेज कंपन महसूस होता है, जिससे राहगीरों की चिंता और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जांच और मरम्मत की मांग तेज

 

उपप्रमुख आनंद राज ने कहा कि डगमरा पुल को लेकर ग्रामीणों की चिंता पूरी तरह जायज है। उन्होंने प्रशासन से जल्द तकनीकी जांच कराने और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे से बचा जा सके। ग्रामीण बबलू महतो, प्रिंस कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि पुल की हालत देखकर लोग डरे हुए हैं, लेकिन मजबूरी में रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

 

 

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि डगमरा पुल की जल्द तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जाए। यह मार्ग हजारों लोगों की जीवनरेखा है, इसलिए इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि समय रहते कदम उठाए जाएंगे और इस महत्वपूर्ण पुल पर सुरक्षित आवागमन फिर से बहाल होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!