Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सन्नी की पीट पीट कर हत्या मामले में भाई के आवेदन पर आधा दर्जन पर प्राथमिकी दर्ज

दलसिंहसराय।अनुमंडलीय अस्पताल रोड के इंडिया बैंक के पास हुई गोलीबारी की घटना में भीड़ के शिकार हुए सन्नी के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराया है.मृतक सन्नी के भाई के पुत्र छोटू पासवान ने लिखित आवेदन देकर अपने भाई की जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए गोली से जख्मी हुए पप्पू पासवान सहित आधा दर्जन को आरोपी बनाया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार मृतक सन्नी के भाई छोटू पासवान ने बताया कि सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दिन लोकनथपुर गंज बेलबन्ना निवासी पवन पासवान के पुत्र पप्पू पासवान ने मेरे भाई सन्नी को सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए रामपुर जलालपुर पोखर पर जाने के दौरान पप्पू पासवान अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट किया था.

इस दौरान उसे गाछी में ले जाकर जान से मारने का भी प्रयास किया था.उसके बाद लगातार मेरे भाई के पीछे पड़ा हुआ था।

 

 

 

11 फरवरी बुधवार को जब मेरे भाई घर के काम से हॉस्पिटल रोड में जा रहा था.तभी पप्पू पासवान सहित 6 से अधिक उसके साथी ने मिलकर इंडियन बैंक के पास मेरे भाई को मार पीट कर हत्या कर दिया.बताते चले कि बीते 11 फरवरी बुधवार की देर शाम इंडियन बैंक के पास बाइक से बदमाशों ने घर लौट रहे पप्पू पासवान पर कई राउंड फायरिंग किया था.इस घटना में पप्पू पासवान को चार गोली तथा बचाव को लेकर आई स्थानीय महिला रेखा देवी को भी एक गोली उनके हाथ में लगी.दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

वही भीड़ ने बाइक सवार हमलावर बदमाश में से एक बदमाश को पकड़ कर पीट पीट कर जख्मी कर दिया था.जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई.जिसकी पहचान नागेंद्र पासवान के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई थी.दोनों दर्ज प्राथमिकी में अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है.बहुत जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!