समस्तीपुर रेल मंडल में कमाई में टॉप मुजफ्फरपुर, दरभंगा दूसरे व समस्तीपुर स्टेशन तीसरे स्थान पर रहा
समस्तीपुर रेल मंडल में यात्रियों की भारी आवाजाही ने पहले के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 के बीच यूटीएस और पीआरएस टिकटों की बंपर बिक्री से मंडल अब केवल पूर्व मध्य रेलवे का नहीं, बल्कि देश के व्यस्ततम मंडलों में शुमार हो चुका है। यात्रियों के महाकुंभ से टिकट बिक्री के मामले में 40 स्टेशनों ने करोड़ों रुपये अर्जित किया। यात्रियों के लिहाज से मुजफ्फरपुर एक बार फिर समस्तीपुर मंडल का ताज बनकर उभरा है। आउटवर्ड पैसेंजर की संख्या 62,21,075 हुई और यूटीएस, पीआरएस के इस आंकड़े से 2299567995 रुपए अर्जित कर टॉप स्थान पाया। हर दिन हजारों यात्रियों की आवाजाही ने मुजफ्फरपुर को मंडल का सबसे मजबूत आर्थिक इंजन बना दिया। वहीं दूसरे स्थान पर दरभंगा से 43,28,490 यात्रियों ने यात्रा की जिससे 1467287944 रुपए और तीसरे पर समस्तीपुर जंक्शन से 45,55,386 यात्रियों ने यात्रा की और इससे 1151498396 रुपए मिले।
सामान्य श्रेणी व स्लीपर कोच में गंदगी से यात्रियों को होती है परेशानी, इसपर और काम की जरूरत एक तरफ़ रेलवे को एसी कोच से अधिक कमाई की वजह से सबसे अधिक फोकस उसे साफ सुथरा रखने पर रहता है। वहीं दूसरी ओर सामान्य कोच और शयनयान श्रेणी के कोच पर अपेक्षाकृत कम ध्यान देने से उसमें यात्रा करनेवाले जन सामान्य व मध्यमवर्गीय यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ी रहती है। सबसे अधिक दिक्कत तो शौचालय से होती है जिसमें जाना कमोबेश बिमारी को निमंत्रण देने के बराबर है।कई दैनिक यात्रियों ने बताया कि रेलवे को इस तरफ़ भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इससे काफी यात्री यात्रा करते हैं।
मध्यम और छोटे स्टेशनों का भी जलवा सूची में सीतामढ़ी, नरकटियागंज, बगहा, सोनपुर आउटर, बरौनी न्यू यार्ड, हाजीपुर आउटर, जयनगर रोड, दरभंगा मढ़ौरा जैसे मिडियम स्टेशनों ने भी यात्रियों की लाखों की भीड़ को गंतव्य तक पहुंचा कर सबको चौंका दिया।यह दर्शाता है कि रेलवे की रीढ़ अब छोटे और मझोले स्टेशन भी मजबूती से थाम रहे हैं।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या, बेहतर कनेक्टिविटी और डिजिटल टिकटिंग ने जहां यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराई है वहीं राजस्व को भी नई ऊंचाई दी है। आने वाले महीनों में ट्रेनों की संख्या और सुविधाएं बढ़ने से यात्रियों की यात्रा का आंकड़ा और तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
