Samastipur

68वीं शूटिंग चैंपियनशिप में सरायरंजन के संजीव कुमार ने गोल्ड मेडल जीता:बधाई

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी युवा शूटर संजीव कुमार गिरि ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित 68वीं शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान हासिल की। संजीव ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में यह गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस जीत से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दिवंगत सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र संजीव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड पैराशूटिंग चैंपियनशिप और एशियाई पैराशूटिंग चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना है।

 

वर्तमान में संजीव भारतीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग, चेन्नई में ऑडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!