Dalsinghsarai

दलसिंहसराय एएलटीएफ की टीम पर हमले के मामले में सात गिरफ्तार

दलसिंहसराय। उजियारपुर थाना पुलिस ने दलसिंहसराय एएलटीएफ टीम पर हुए हमले के मामले में सात नामजद आरोपियों को सोमवार, 5 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह हमला उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर मथुरापुर गांव में हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चाँदचौर मथुरापुर गांव निवासी रंजीत महतो, मनोज महतो, उपेन्द्र महतो, निकेश कुमार, जगदीश महतो, अखिलेश कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है।

 

यह घटना मंगलवार, 29 दिसंबर की रात को हुई थी। दलसिंहसराय एएलटीएफ की टीम को चाँदचौर मथुरापुर गांव में देशी शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे छापेमारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान शराब धंधेबाजों के एक समूह ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

प्राथमिकी दर्ज

 

एएलटीएफ प्रभारी राजकुमार पासवान ने इस संबंध में उजियारपुर थाने में आवेदन दिया था, जिसके आधार पर उजियारपुर थानाध्यक्ष ने थाना कांड संख्या- 361/25 दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने इस मामले में घटना के एक दिन बाद ही एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस मामले में सात अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!