Samastipur

समस्तीपुर:दिशा की बैठक में हुई विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

समस्तीपुर.केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह अध्यक्ष, जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) नित्यानंद राय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में दिशा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह तथा विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अध्यक्ष द्वारा योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान का निर्देश दिया गया। अध्यक्ष ने विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक महत्वपूर्ण बैठक मानी जाती है। इसमें विधायक, प्रमुख एवं सभी सांसद उपस्थित थे। बैठक में महत्वाकांक्षी योजना एवं गरीबों के विकास की योजना की समीक्षा की गई। इसके के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने योजनाओं को मूर्त रूप रूप देने का आश्वासन दिया। इस बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार की योजना पर संज्ञान लिया। पूर्व के योजनाओं की समीक्षा की गई एवं आने वाले विभिन्न योजनाओं पर विभिन्न सदस्यों ने अपना मंतव्य दिया।

 

दिशा की बैठक में सभी विभागों की समीक्षा हुई। इस दौरान स्कूलों में भी कई कमियां सामने आई। जिसे दूर करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। सदस्यों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करना सबकी जवाबदेही है। सरकार स्कूलों में शिक्षकों की बहाली की है एवं कर रही है। अधिकारी भी अपना दायित्व का पालन करें। स्कूलों में जाकर नियमित जांच करें ताकि गरीब बच्चे पढ़ सके। वही सरकारी अस्पतालों में भी डॉक्टर, दवा, जांच, एम्बुलेंस निशुल्क है। सभी अस्पतालों में डॉक्टर नियमित रूप से नहीं रहते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!