Samastipur

विद्यापतिनगर के मऊ गांव में पुलिस के वेष में चोरों ने नौ बकरे चुराये

समस्तीपुर।विद्यापतिनगर : जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने हाल के दिनों में गश्त बढ़ाने, नाकाबंदी करने और संदिग्धों की सघन जांच जैसे कई सख्त कदम उठाये हैं. इन बदले हुए तौर-तरीकों से जहां आम जनता ने राहत की सांस ली है वहीं बदमाशों ने भी अपराध को अंजाम देने के नये और चौंकाने वाले तरीके अपनाने शुरू कर दिये हैं. ताजा मामला सामने आया है कि कुछ बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर चोरी और ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस वर्दी में होने के कारण लोग आसानी से उन पर भरोसा कर लेते हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसी भरोसे का फायदा उठाकर बदमाश घरों और दुकानों में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. क्षेत्र में इन दिनों बकरे बकरियों की चोरी लगातार बढ़ गयी है. इससे पशुपालकों की नींद उड़ी है. शुक्रवार की रात्रि मऊ गांव के वार्ड आठ में अलग-अलग घरों से एक साथ नौ बकरे की चोरी बदमाशों ने की. पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि बकरी पालन कर वे परिवार की परवरिश करते हैं. शुक्रवार की रात्रि आधे दर्जन बदमाशों ने पुलिस होने व शराब की छापेमारी किये जाने की बात कह सबों को घरों के भीतर रहने के लिए विवश कर दिया. घरों के बाहर बरामदे पर बंधी बकरी व बकरों को लेकर फरार हो गये. पीड़ित ने बताया कि सभी बदमाश पुलिस की वर्दी में थे.

 

 

इससे सभी डर कर घर में कैद हो गये. कुल नौ बकरे की चोरी हुई है. इनमें मो जलाल की पत्नी रेहाना खातून के दो, मुस्तकिम की विधवा हसीना खातून के दो, पुकार राय का तीन व रमेश पासवान की तीन बकरियां हैं. बदमाश बड़े वाहन से आये थे. बताते चलें कि क्षेत्र में ऐसी चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं. गुरुवार को खनुआ गांव से 15 बकरे की चोरी का शोर थमा नहीं कि अगले ही दिन नौ बकरियां चोरी का मामला पशुपालकों की नींद छीन ली है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!