Patna

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला यात्री गिरी:पैर फिसलने से हादसा,RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान

पटना.भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक महिला फिसल गई। आरपीएफ जवानों की तत्परता से महिला यात्री की जान बच गई। घटना, सुबह करीब 10:25 बजे की है। जब राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-4 से धीरे-धीरे खुल रही थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करते हुए अचानक फिसल पड़ी और गिरने लगी। घटना के समय ट्रेन में तैनात आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के हेड कांस्टेबल माधव कुमार ने तुरंत ट्रेन से नीचे उतरकर महिला की ओर दौड़ लगाई।

 

महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यदि कुछ क्षण की देरी होती, तो महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की गिर सकती थी, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका थी।

 

महिला को सुरक्षित करने के बाद हेड कांस्टेबल माधव कुमार फिर से ट्रेन में सवार होकर अपनी एस्कॉर्ट ड्यूटी में लौट गए। आरपीएफ की इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने जवान की सराहना की है।

 

मालदा मंडल के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी कि आरपीएफ की चौकसी और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन से चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसा करने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। आरपीएफ ने बताया कि स्टेशन और ट्रेनों में लगातार गश्त और एस्कॉर्ट टीम की निगरानी जारी रहती है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!