समस्तीपुर में रेल यात्री का मिला शव:प्लेटफार्म नंबर पांच पर मिली लाश,नशा गिरोह का शिकार
समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर बुधवार को एक अज्ञात रेल यात्री का शव मिला गई। मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास की है। घटना की सूचना के बाद पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
मृतक की जेब से जाटबपुर से दलसिंहसराय तक का साधारण रेल टिकट मिला है। तो 9 दिसंबर की तिथि का कटा हुआ। माना जा रहा है कि रेल यात्री को ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया है। युवक के पास सामान आदि बरामद नहीं हुआ है, जिससे इस संभावना को और बल मिलता है। उसके पास पहचान से संबंधित भी कोई कागजात नहीं था, सिर्फ जेब में टिकट बरामद हुआ।
समस्तीपुर में किसी यात्री ने प्लेटफार्म पर उतारा
यात्री के पास मिले टिकट के अनुसार उसे दलसिंहसराय स्टेशन पर उतरना था। लेकिन बेहोशी की स्थिति में यात्री ट्रेन से नहीं उतर पाया । समस्तीपुर में किसी यात्री ने उसे नीचे प्लेटफार्म पर उतार दिया। उपचार के अभाव में यात्री की मौत हो गई। अगर समय रहते यात्री को उचित उपचार दिया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी।जीआरपी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल कुमार राय ने बताया कि यात्री की किस कारण से मौत हुई है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यात्री के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। संभावना जताई जा रही है कि यात्री की किसी बीमारी के कारण मौत हुई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
