Patna

पटना जंक्शन पर 1.50 लाख रुपए की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

पटना.एसटीएफ और जक्कनपुर थाने की पुलिस ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों किसी ट्रेन से उतर कर करबिगहिया की ओर से जा रहे थे। गिरफ्तार तस्कर अमित और राजू वैशाली के गंगा ब्रिज थाना इलाके के रहने वाले हैं। उनके पास से करीब डेढ़ लाख की 22.46 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। ये असम के सिल्चर से हेरोइन लेकर आए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

राघोपुर और पटना में सप्लाई करते हैं। अमित और राजू हाइवा चालक हैं। बालू के अवैध खनन में हाइवा चलाते थे। बालू के अवैध खनन पर कड़ाई हो गई तो दोनों मादक पदार्थ की तस्करी करने लगे। दो बार असम के सिल्चर से हेरोइन लाकर पटना में सप्लाई कर चुके हैं। सदर एसडीपीओ वन अभिनव ने बताया कि इन दोनों के बारे में असम पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

 

जक्कनपुर थानेदार ऋतुराज ने बताया कि एक तस्कर ट्रेन पकड़कर फरार हो गया। एसटीएफ और रेल पुलिस ने पाटलिपुत्र रेल परिसर में छापेमारी कर स्मैक की तस्करी करने वाले पति-प|ी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 15 लाख की 67.25 ग्राम स्मैक के अलावा 2500 रुपए, दो मोबाइल और दोनों के आधार कार्ड बरामद किए गए। गिरफ्तार होने वालों में रामसागर राय और उसकी प|ी गुड़िया देवी है। ये वैशाली के गंगा ब्रिज थाने के तेरसिया दियारा के रहने वाले हैं। दंपती के तार असम के तस्करों से जुड़े हैं। गुड़िया असम से स्मैक लेकर ट्रेन से आती है।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!