Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:राशन कार्ड निर्माण एवं छुटे हुए परिवार के सदस्यो का राशन कार्ड में नाम जोड़ने की हुई समीक्षा

दलसिंहसराय,अनुमंडल सभागार में बुधवार को एसडीओ किशन कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडलीय आपूर्ति एवं जन वितरण प्रणाली अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक में पात्र श्रेणी के लाभुकों के राशन कार्ड निर्माण एवं छुटे हुए परिवार के सदस्यो का राशन कार्ड में नाम जोड़ने संबंधित प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा करते हुए विभागीय निर्धारित समय सीमा के अन्दर नियमानुसार कारवाई करने हेतु अनुमंडल अंतर्गत तीनो प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सही वजन एवं गुणवता पूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु अनुमंडल के तीनो प्रखण्ड के सहायक प्रबंधक को निर्देश दिया गया.प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी विद्यापतिनगर /उजियारपुर (प्रभारी) को विद्यापतिनगर एव उजियारपुर प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय में कार्य के लिए कार्य दिवस के लिए रोस्टर का निर्धारण किया गया.केन्द्र सरकार के उज्जवला -03 योजना के संदर्भ में बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई.

 

 

उक्त बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी विवेक, प्रमुख संजीव कुमार,रंजु देवी, जिला पार्षद सदस्य प्रतिभा कुमारी, हेमलता कुमारी,अरूण कुमार सिह,अमृत कुमार चौधरी, अरूण कुमार एवं सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि नन्द किशोर महतो,उपेन्द्र राय,कैलाश पंडित,उमेश चन्द्र कुमार,नन्द किशोर,विनोद समीर, नीलम देवी आदि के अतिरिक्त सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक प्रबंधक, घरेलु गैस वितरक उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!