दलसिंहसराय में राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
दलसिंहसराय,कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय में चेतना सत्र में प्रधानाध्यापक रामानुराग झा की अध्यक्षता में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई.
बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे उनकी तरह सादा जीवन और उच्च विचार रखने चाहिए.साथ ही छात्र-छात्राओं को उनकी जीवनी पढ़कर अपने जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेने की बात कही.
इस अवसर पर शिक्षक राहुल कुमार, संतोष पाठक, सुजाता कुमारी, रज़िया कहकेशां, स्मिता कुमारी, हेमलता कुमारी,मागधी कुमारी विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.इसके साथ ही अन्य सरकारी संस्थानों व निजी संस्थानों में भी जयंती धूमधाम से मनाई गई.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
