दलसिंहसराय के प्रधान शिक्षक हरीन्द्र महतो को टीचर ऑफ द मंथ का मिला पुरस्कार
दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कन्या सलखंनी दलसिंहसराय के प्रधान शिक्षक हरीन्द्र महतो को अक्टूबर माह में किए गए नवाचार के लिए अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के हस्ताक्षर से टीचर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया.जिससे शिक्षा प्रेमियों में हर्ष का माहौल है.
टीचर ऑफ द मंथ का पुरस्कार मिलने पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनंत कुमार राय, दलसिंहसराय प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा, बी ई ओ दलसिंहसराय प्रभात रंजन, चिन्हित मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की एच एम कुमारी विभा सहित कई लोगो ने बधाई दिया है.