Samastipur

10 को मोरवा के इन्द्रवारा आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

समस्तीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को मोरवा प्रखंड के इन्द्रवारा आएंगे। वे निषादों के सबसे बड़े तीर्थस्थल बाबा केवल स्थान में राजकीय मेला का शुभारंभ करेंगे। वहीं पर्यटन विभाग के द्वारा बनाए गए भवन का भी उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएम के आने की अधिकारिक सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार मोरवा प्रखंड के बाबा केवल स्थान में रामनवमी के दिन यानि 10 अप्रैल को राजकीय मेला का शुभारंभ होगा। इस मेले में निषाद समाज के देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोरोना के कारण दो साल तक मेला नहीं लगा। लेकिन इस बार पूरे उत्साह के साथ मेला लगाने की तैयारी चल रही है। मेला में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पिछले एक महीने से तैयारी की जा रही है। जर्जर सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। वहीं बिजली आपूर्ति निर्वाध रखने के लिए जर्जर तारों को बदला गया है। पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए नल जल के साथ ही कई जगहों पर चापाकल भी गाड़े गए हैं। मेला के दौरान टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं मंच, बैरिकेडिग, हेलीपैड सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कदम उठाए गए हैं। जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक हृदयकांत पिछले एक सप्ताह से लगातार मेला स्थल पर पहुंचकर लगातार तैयारियों की मानीटरिग कर रहे हैं। मेला समिति के साथ बैठक कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषव राज ने सीएम के द्वारा मेला का उद्घाटन किए जाने की पुष्टि की है। कहा है कि प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन्द्रवारा से पहुंचेंगे पूसा, फिर सड़क मार्ग से जाएंगे बोचहा

बताया जाता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकाप्टर से इन्द्रवारा से सीधे पूसा पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा उपचुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी बेबी कुमारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से फिर वापस पूसा लौटने के बाद हेलीकाप्टर से वे सीधे पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इसको लेकर पूसा के भुसकौल में हेलीपैड निर्माण कराने को लेकर अधिकारियों ने जायजा लिया। डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी हृदयकांत, एसडीओ रविद्र कुमार दिवाकर एवं सदर डीएसपी एस हबीबी फखरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से आगमन को लेकर बनाए जाने वाले हेलीपैड के स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने पूसा के भुसकॉल चौक स्थित एक स्थान को हेलिपैड बनाने के लिए चिन्हित भी कर लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!