विद्यापतिधाम मंदिर में डिजिटल दान शुरू:अब सीधे ट्रस्ट के खाते में भेज सकेंगे चढ़ावा
दलसिंहसराय के विद्यापतिधाम मंदिर में भक्त अब क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे मंदिर के बैंक खाते में अपना चढ़ावा भेज सकते हैं।मंदिर कमिटी के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।इसके लिए मंदिर परिसर और उसके आसपास विभिन्न स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले क्यूआर कोड लगाए गए हैं।
भक्त अपने स्मार्टफोन में किसी भी यूपीआई एप्लिकेशन जैसे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम आदि का उपयोग करके इन क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं।स्कैन करने के बाद, मंदिर का आधिकारिक बैंक खाता नंबर स्वतः ही उनके सामने आ जाएगा। भक्त अपनी इच्छानुसार राशि दर्ज कर पल भर में चढ़ावा सीधे मंदिर के खाते में सुरक्षित रूप से ट्रांसफर कर सकेंगे।
श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम न्यास ट्रस्ट कमिटी ने पहले ही अपना चालू खाता संख्या 44574070089 जारी कर रखा है।ट्रस्ट का यह खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विद्यापतिनगर शाखा में है, जिसका शाखा कोड 5439 और आईएफएससी कोड SBIN0005439 है।ट्रस्ट ने अब ऑनलाइन भुगतान के लिए क्यूआर कोड जारी किया है, जिससे दानदाता सीधे ट्रस्ट के खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
