Samastipur

समस्तीपुर:रेलवे गुमटी के पास मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर:रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय हलचल मच गई जब सहियार बुर्ज स्थित रेलवे गुमटी नंबर 15 के नजदीक रेलवे लाइन के किनारे एक वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दिये जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं जांच शुरू की. मृतका की पहचान रोसड़ा के ढ़ाव मोहल्ला वार्ड नंबर 21 निवासी स्व. राजेंद्र शाह की पत्नी चिंता देवी (75) के रूप में की गई है. शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई व घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी. रविवार की शाम अचानक घर से निकल गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परिवार वालों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की. परंतु रातभर पता नहीं चल सका. सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास उनका शव देखा व तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही रेल पुलिस व रोसड़ा थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मौत हादसे के कारण हुई या किसी अन्य परिस्थिति में. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है. घटना से सहियार बुर्ज व आसपास के मोहल्लों में दहशत का माहौल है. जबकि मृतका के घर पर मातमी सन्नाटा है. परिजन बेसुध होकर रो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात में रेलवे ट्रैक किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी की है. यह घटना कई सवाल छोड़ गई है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!