समस्तीपुर:पुलिस ने छापेमारी कर 922 लीटर शराब की खेप बरामद किया
समस्तीपुर।बिथान | स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की संध्या पुसहो गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांडों की कुल 922 लीटर विदेशी शराब बरामद की। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिंदेश्वर महतो उर्फ़ विनो महतो के घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। उसे किसी शराब कारोबारी की हाथों डिलेवरी की जाने वाली है।
सूचना की पुष्टि के लिए बिथान थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र राजू के नेतृत्व में तत्काल एक छापेमारी टीम का गठन किया। टीम ने तलाशी के दौरान विंदेश्वर महतो के घर से अलग-अलग कंपनियों की 922 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। छापेमारी दल में पीएसआई शेखर सुमन, दारोगा अवध किशोर साह, सअनि संतोष कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार समेत कई पुलिस बल शामिल थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
