Samastipur

समस्तीपुर:मेधा सम्मान समारोह आयोजित कर टॉपर को दी गई 20-20 हजार प्रोत्साहन राशि

समस्तीपुर।विभूतिपुर।प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय पतैलिया के सभागार में मंगलवार को मेधा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिंशू कुमार ने की, जबकि संचालन शिक्षाविद् बाबू प्रसाद शर्मा ने किया। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व ऊर्जा सचिव एवं आर.वी. शाही एजुकेशन संस्था के संस्थापक राम विनय शाही ने मैट्रिक परीक्षा के टॉपर रितेश कुमार एवं सजनी कुमारी को 20,000- 20,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. शीला राय एवं शिक्षाविद् रेखा कुमारी की ओर से मैट्रिक के विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 10,000 की राशि, अंगवस्त्र, पाग एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षाप्रेमी लक्ष्मेश्वर सिंह ने अपने शहीद पुत्र कैप्टन जीवेश कुमार की स्मृति में इंटरमीडिएट (विज्ञान एवं कला संकाय) के टॉपर छात्रों को 10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ऊर्जा सचिव राम विनय शाही ने विद्यार्थियों से लगन एवं अनुशासन के साथ अध्ययन कर अपने गांव, विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

 

 

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने इस प्रयास को अनुकरणीय बताया। डॉ. शीला राय ने शिक्षा के प्रसार में समाज को भी सरकार के साथ सहयोगी भूमिका निभाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुखिया राजकुमार, अनमोल कुमार मिश्र,बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रियरंजन ठाकुर आदि थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!