Patna

एक ही रात में दो मंदिरों से लाखों का सामान ले गये चोर,चांदी का मुकुट, बासुंरी ले गए चोर

पटना।कहलगांव में एक रात में शहर के दो मंदिरों में चोरी हो गयी. नगर स्थित कायस्थ टोला, वार्ड सात स्थित सरस्वती मंदिर व राधाकृष्ण ठाकुर बाड़ी में बुधवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने मंदिर में स्थापित सरस्वती मां का चांदी का मुकुट, हनुमान जी का चांदी का मुकुट, काडा व लाकेट, चेन व एम्प्लीफायर उड़ा ले गये. राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर से चोरों ने राधाकृष्ण जी का चांदी का मुकुट, बासुंरी, लड्डू गोपाल जी का चांदी का मुकुट, स्टील का एक दान पत्र जिसमें अनुमानित राशि 10 हजार रुपये, चांदी का एक छत्र, माइक्रोमेक्स का 32 इंच का टीवी और मंदिर में लगे दो सीसीटीवी कैमरा सेट चोरी कर लिया हैं. मंदिर परिसर में रखे लोहे के अलमीरा को चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि उसमें कोई कीमती वस्तु नहीं थी. चोरी सामान की अनुमानित कीमत लगभग 50 से 55 हजार रुपये हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आभूषण समेत अन्य सामान की कीमत करीब 80 हजार रुपये हैं. कायस्थ टोला के देवकीनंदन लाल व राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर के सेवायत बालकृष्ण पांडेय ने गुरुवार को चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहलगांव थानाध्यक्ष श्यामला कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!