Patna

पटना में चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार:ऑपरेशन जखीरा में हथियार,गांजा मिला

पटना पुलिस ने ‘ऑपरेशन जखीरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीती रात पटना पश्चिम क्षेत्र से की गई। पुलिस ने इनके पास से चार देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 1 किलो गांजा और 23,515 कैश नकद बरामद किए हैं।बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना पुलिस इन दिनों ‘ऑपरेशन जखीरा’ चला रही है। इस अभियान के तहत पटना पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थानों से लगातार अपराधियों और कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारियां की जा रही हैं। इस पूरे मामले पर पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला

 

पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पटना पुलिस की टीम बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार ऑपरेशन जखीरा के तहत कार्रवाई कर रही है। बीते 24 घंटे के अंदर पटना पश्चिम क्षेत्र के मनेर, नेउरा, सिगोरी और दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार को कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जहां मनेर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बीते रात्रि एक कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया । जहां जांच में पता चला कि नीतीश कुमार के ऊपर पटना के विभिन्न थाने सहित अरवल जिला के कई थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज थे जो फरार चल रहा था।

 

 

दूसरे मामले में एक किलो गांजा और 15 किलो सिक्का मिला

 

दूसरा मामला नेउरा थाना क्षेत्र का जहां जहां बीते रात्रि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नेउरा थाना क्षेत्र के मिल्की पर गांव से पुलिस ने ओमप्रकाश उर्फ अंकल जी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 1 किलो गांजा, 15 किलो सिक्का और एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जहां से पता चला कि गिरफ्तार ओमप्रकाश गांजा का कारोबार करता था और खुदरा विक्रेता था फिलहाल उसे पुलिस पूछताछ कर रही है।तो वही दुल्हिन बाजार थानाक्षेत्र के दिहुली गांव से पुलिस ने रोहित कुमार नामक अपराधी गिरफ्तार के जिसके पास एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।जबकि सिगोरी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव से पुलिस ने सिद्धेश्वर पासवान को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!